मायावती का राजस्‍थान सरकार पर वार, कहा- दलितों पर हो रहे अत्याचार, राष्ट्रपति शासन की मांग

लखनऊ, 23 मार्च: बसपा अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को राजस्‍थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। मायावती ने राजस्‍थान में दलितों व आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर कांग्रेस सरकार की ओर से सुरक्षा न द‍िए जाने का भी आरोप लगाया। साथ ही सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है।

BSP chief mayawati targets on rajasthan government demands president rule

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया, ''राजस्थान कांग्रेस सरकार में दलितों व आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। हाल ही में डीडवाना व धोलपुर में दलित युवतियों के साथ दुष्‍कर्म व अलवर में दलित युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या व जोधपुर के पाली में दलित युवक की हत्या ने दलित समाज को झकझोर दिया है। इससे यह स्पष्ट है कि राजस्थान में खासकर दलितों व आदिवासियों की सुरक्षा करने में वहां की कांग्रेसी सरकार पूरी तरह से विफल रही है। अतः यह उचित होगा कि इस सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। बी.एस.पी की यह मांग।''

इससे पहले मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव पर हमला बोला था। मायावती ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में अम्बेडकरवादी लोग कभी भी सपा मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को माफ नहीं करेंगे। अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में अम्बेडकरवादी लोगों ने नाम से बनी योजनाओं व संस्थानों आदि के नाम अधिकांश बदल दिये है। जो अति निन्दनीय व शर्मनाक भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+