पीएम मोदी ने 75 हजार लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाभी, मायावती बोलीं- काम आधा-अधूरा नहीं होना चाहिए

लखनऊ, 05 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यूपी को 4200 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत 75 हजार लाभार्थियों को चाभी भी सौंपी। इसको लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि चुनावी लाभ के लिए गरीबों को आवास आवंटन का काम जल्दबाजी में आधा अधूरा नहीं होना चाहिए।

bsp chief mayawati takes a jibe at bjp over pm modi visit in lucknow

'जल्दबाजी में काम आधा-अधूरा नहीं होना चाहिए'

मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा बीएसपी के पदचिन्हों पर चलकर भाजपा द्वारा यूपी में गरीबों के लिए आवास आवंटन आदि का कार्य चुनावी स्वार्थ की पूर्ति के लिए जल्दबाजी में आधा-अधूरा नहीं होना चाहिए, बल्कि योजनाओं के पूरा होने पर ही इनका सही उद्घाटन व आवंटन हो तो बेहतर ताकि उसका सही लाभ लोगों को मिल सके। वैसे चुनाव के नजदीक आने पर यहां ज्यादातर योजनाओं के शिलान्यास व आधी-अधूरी स्कीमों का उद्घाटन आदि करने की जो गलत प्रवृति रही है उससे इनके पूरा न होने पर जनहित व जनकल्याण दोनों बूरी तरह से प्रभावित होता है जबकि विकास की प्रक्रिया अनवरत जारी रहनी चाहिए।

'बीएसपी के काम चाह कर भी भुलाना मुश्किल'

मायावती ने आगे कहा, ''साथ ही, जनहित व जनकल्याण की विभिन्न सरकारी योजनाओं आदि व अन्य आर्थिक लाभ घर की महिलाओं के नाम ही सीधे उनके बैंक खाते में आवंटित करने की परम्परा बीएसपी के शासनकाल में ही बड़े पैमाने पर शुरू की गई थी, जिसे राजनीतिक स्वार्थ के तहत चाह कर भी भुलाना मुश्किल।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+