चौथे चरण के लिए BSP सुप्रीमो मायावती ने किया मतदान, बोलीं- यूपी की जनता ने सपा को नकार दिया
चौथे चरण के लिए BSP सुप्रीमो मायावती ने किया मतदान, बोलीं- यूपी की जनता ने सपा को नकार दिया
लखनऊ, 23 फरवरी: उत्तर प्रदेश में आज चौथे चरण के लिए 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीम मायावती ने लखनऊ स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला। वोट देने के बाद मायावती ने मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। मायावती ने कहा, 'यूपी के लोगों ने वोट देने से पहले ही सपा को नकार दिया है क्योंकि सपा को वोट देने का मतलब गुंडा राज, माफिया राज है।'

Recommended Video
मायावती ने मतदाताओं से वोट डालने की भी अपील भी की। उन्होंने 'मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि ये लोकतंत्र का उत्सव है, अपना वोट डालने के लिए घरों से जरूर निकलना चाहिए। आपका एक-एक वोट जरूरी है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मायावती ने कहा कि अल्पसंख्यक लोग सपा की कार्यशैली से बहुत दुखी है। सपा जो सरकार बनाने का सपना देख रही है इनका सपना चकनाचूर हो जाएगा। जब-जब समाजवादी पार्टी सत्ता में रही है, उस दौरान सबसे ज़्यादा उत्पीड़न दलितों और पिछड़ों का हुआ हैं।
बसपा को अकेले सभी वर्गों का वोट मिल रहा है। भाजपा, सपा जीत का दावा कर रहे हैं, कई ऐसा ना हो कि उनके दावे धरे के धरे रह जाए। जब नतीजे आएंगे तो बसपा को 2007 की तरह पूर्ण बहुमत मिलेगा। इस दौरान मायावती ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी से खुश नहीं हैं मुसलमान वे उन्हें वोट नहीं देंगे। यूपी के लोगों ने वोट देने से पहले ही सपा को नकार दिया है क्योंकि सपा को वोट देने का मतलब गुंडा राज, माफिया राज है। सपा सरकार में हुए दंगे सपा नेताओं का चेहरा बताता है कि वे सत्ता में नहीं आ रहे हैं।
वहीं, सतीश चंद्र मिश्रा ने अपने परिवार के साथ चौथे चरण के लिए मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है, अबकी बार भी 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनना निश्चित हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications