UP Election : मायावती ने कहा- सपा-भाजपा को सत्ता में आने से रोकना होगा, बसपा को करें वोट

लखनऊ, 16 फरवरी: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को लखनऊ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा सपा, भाजपा पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान गुंडे, अपराधी, माफिया, दंगा करने वाले और असामाजिक तत्व दंगा चला रहे थे। यहां तक कि विकास कार्य भी केवल एक विशेष क्षेत्र और विशेष समुदाय तक ही सीमित थे।

BSP chief Mayawati says Goons and anti social elements were running riot during Samajwadi Party govt

Recommended Video

    Fact Check: क्या UP Election से पहले Mayawati से मिलने पहुंचे Jayant ? | वनइंडिया हिंदी

    मायावती ने जनता से की अपील- सपा, बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना होगा

    मायावती ने जनता से वोट अपील करते हुए कहा कि हमें यूपी में समाजवादी पार्टी और बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना होगा। भाजपा सरकार अपनी जातिवादी और पूंजीवादी नीतियों और आरएसएस के संकीर्ण सोच वाले एजेंडे को लागू करने में व्यस्त है। धर्म के नाम पर नफरत और तनाव का माहौल है। सपा और भाजपा की बनी सरकारों में उत्तर प्रदेश की जनता अधिकांश मामलों में दुखी रही हैं। सपा की सरकार में तो यहां ज़्यादातर गुडों, बदमाशों, माफियाओं, अराजकतत्वों व सरेआम लूट-घसोट करने एवं दंगे-फसाद कराने वालों का राज रहा है।

    बसपा ने जारी की 7 उम्मीदवाारों की लिस्ट

    बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने उत्तर प्रदेश में 13 फरवरी को सातवें चरण की विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसमें जौनपुर, चंदौली और सोनभद्र की 7 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए गए हैं। बसपा ने जौनपुर सीट से सलीम खान, मल्हानी से शैलेंद्र यादव, मंडियाहूं से आनंद कुमार दुबे को टिकट दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+