मायावती ने अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि, ट्वीट कर कही ये बातें

लखनऊ। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का निधन 6 दिसंबर 1956 को हुआ था। आज के दिन को 'महापरिनिर्वाण दिवस' के तौर पर भी मनाया जाता है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती सहित कई नेताओं ने बाबासाहेब को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मायावती ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंंबेडकर को दलितों, गरीबों व पिछड़ों का मसीहा बताया।

Recommended Video

    DR Babasaheb Ambedkar Death Anniversary: संविधान निर्माता के जीवन से जुड़ी अहम बातें |वनइंडिया हिंदी
    bsp chief mayawati pay tributes to Dr BR Ambedkar on Mahaparinirvan Diwas

    मायावती ने किए दो और ट्वीट

    मायावती ने ट्वीट में लिखा, 'देश में करोड़ों गरीबों व उपेक्षितों में भी खासकर दलितों व अन्य पिछड़ों के जीवन में नई उम्मीद, संभावनाएं व आत्म-सम्मान की अलख जगाने वाले इनके मसीहा संविधान निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित।' बसपा सुप्रीमो ने आगे लिखा, 'बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के मानवतावादी मूवमेंट की एकमात्र प्रतिनिधित्व पार्टी बीएसपी के सभी कार्यकर्ताओं को कोरोना महामारी में भी अपने मसीहा को अपने-अपने ढंग से नमन एवं स्मरण करने व उनके अधूरे कारवां को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने के लिए सभी का हार्दिक आभार व धन्यवाद।

    ...इसके लिए आगे कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े

    अपने तीसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा, 'आज प्रातः सबसे पहले दिल्ली में अपने निवास पर युगपुरुष भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया तथा उनके आत्म-सम्मान व स्वाभिमान की मूवमेन्ट को कभी न रुकने देने का भी प्रण दोहराया, चाहे इसके लिए आगे कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।'

    पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोदी ने कहा, 'महापरिनिर्वाण दिवस पर महान डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि देता हूं। उनके विचार और आदर्श आज भी लाखों लोगों को ताकत देते रहते हैं। हम उनके राष्ट्र के प्रति सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+