आजमगढ़ उपचुनाव : मायावती बोलीं- अग्निपथ जैसी योजनाओं के लिए BJP को सिखाएं सबक, BSP को करें वोट
लखनऊ, 19 जून: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 23 जून को उप-चुनाव होना है। आजमगढ़ सीट पर प्रचार के लिए सपा, भाजपा और बसपा तीनों ही पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। रविवार को एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद आजमगढ़ पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया तो वहीं लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जनता से पार्टी उम्मीदवार गुड्डू जमाली के लिए वोट मांगा। साथ सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने ये भी कहा कि बीएसपी को जीताकर सपा को बीजेपी से उनकी मिलीभगत का सबक सिखा सकते हैं।

Recommended Video
मायावती ने कहा - जनता के पास मौका है BSP को जीत दिलाने का
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि यूपी की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर बसपा की तरफ से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को टिकट दिया गया है। ये बीएसपी से कई बार विधायक भी रहे हैं। इन्होंने दलगत राजनीति से उठकर सभी धर्मों के लोगों की मदद की है। दूसरी पार्टियों के उम्मीदवार ऐसे समय में कहीं नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि जनता के पास मौका है कि बीएसपी को जीताकर सपा को बीजेपी से उनकी मिलीभगत का सबक सिखा सकते हैं। जिससे यह पुनः स्थापित हो जाएगा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए सपा नहीं बल्कि बीएसपी ही एक माध्यम है।
'अग्निपथ जैसी जनविरोधी योजनाओं के लिए बीजेपी को सिखा सकते हैं सबक'
मायावती ने इस दौरान केंद्र सरकार की 'अग्निपथ' योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हालांकि, यह एक उप-चुनाव है, लेकिन लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण है क्योंकि वे भाजपा को उसकी अग्निपथ जैसी जनविरोधी योजनाओं और बुलडोजर का उपयोग करने के अपने तौर-तरीकों के लिए सबक सिखा सकते हैं। लोग बीजेपी के साथ आंतरिक गठबंधन के लिए सपा (इस उपचुनाव में) को दंडित भी कर सकते हैं। यह फिर से दिखाएगा कि उत्तर प्रदेश में बसपा सपा की तुलना में भाजपा को हराने के लिए अधिक शक्तिशाली (पार्टी) है।












Click it and Unblock the Notifications