गांव, देहात में फैल रहे कोरोना को लेकर मायावती ने जताई चिंता, सरकारों को दी ये सलाह

लखनऊ, मई 10: पंचायत चुनाव समाप्‍त होने के बाद अब उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों से कोरोना के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। इसको लेकर बहुजन समाज पार्टी की मुखि‍या मायावती ने चिंता जाह‍िर की है। साथ ही, सरकार से इसकी रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की सलाह दी है। मायावती ने अन्‍य राज्‍यों, जहां पर व‍िधानसभा के चुनाव खत्‍म हुए हैं वहां भी सरकारों से इस ओर ध्‍यान देने की मांग की है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के राज्यों को कोरोना इलाज के लिए आक्सीजन के बंटवारे व सप्लाई आदि को लेकर अपने फैसले में केंद्र सरकार को जो कदम उठाने के लिए न‍िर्देश द‍िए हैं, उस पर शीघ्र पूरी तरह अमल करने की बात कही है।

bsp chief mayawati express concern over spread of coronavirus in rural areas

Recommended Video

    Coronavirus: गांवों में फैल रहे कोरोना को लेकर Rahul Gandhi, Mayawati ने जताई चिंता | वनइंडिया हिंदी

    कोरोना की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करे सरकार

    बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को तीन ट्वीट किए। पहले ट्वीट में ल‍िखा, 'यूपी में पंचायत चुनाव की समाप्ति के बाद अब यहां खासकर छोटे कस्बों व देहातों में बहुत तेजी से कोरोना महामारी के फैलने की दिल दहलाने वाली खबरें मिल रही हैं। लोग काफी दहशत में हैं। सरकार को इसकी रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की सख्त जरूरत है, बी.एस.पी की यह मांग।' मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, 'साथ ही, अभी हाल ही में देश के जिन राज्यों में विधानसभा आमचुनाव खत्म हुुये हैं वहाँ शहरों के साथ-साथ देहातों में भी कोरोना महामारी का प्रकोप काफी तेजी से फैल रहा है। वहां की राज्य सरकारों को भी इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत, बीएसपी की यह सलाह।'

    'SC ने केंद्र को द‍िए जो न‍िर्देश, उसपर अमल क‍िया जाए'

    बसपा सुप्रीमो ने तीसरे ट्वीट में ल‍िखा, 'माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी अभी हाल ही में राज्यों को कोरोना इलाज के लिए आक्सीजन के बंटवारे व सप्लाई आदि को लेकर अपने फैसले में केन्द्र सरकार को जो कदम उठाने के खास निर्देश दिये हैं, सरकार इस पर शीघ्र ही पूरी तरह से अमल जरूर करे तो यह बेहतर होगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+