बसपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर और लालजी वर्मा को पार्टी से निकाला
लखनऊ, जून 03: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बसपा ने अपने दो ताकतवर नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी प्रमुख मायावती के आदेश पर विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर को पार्टी से बाहर निकाला गया है। अब विधायक गुड्डू जमाली को विधानमंडल दल का नेता बनाया गया है।
Recommended Video

बसपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा, ''पार्टी के टिकट से निर्वाचित दो विधायकों (राम अचल राजभर और लालजी वर्मा) को उनके द्वारा पंचायत चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण तत्काल प्रभाव से बहुजन सामज पार्टी ने निष्कासित कर दिया गया है।'' बसपा ने सभी पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि इन दोनों विधायकों को पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में न बुलाया जाए।
मायावती के काफी करीबी थे दोनों नेता
बता दें, राम अचल राजभार और लालजी वर्मा दोनों बसपा सुप्रीमो मायावती के काफी करीबी थे। दोनों विधायक अम्बेडकरनगर जिले में बसपा कटेहरी और अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में काबिज थे। बहुजन समाज पार्टी ने पिछले दिनों ही लखनऊ समेत 6 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले हैं। मायावती ने ऐलान किया था कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बसपा किसी भी राजनीतिक दल के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी।












Click it and Unblock the Notifications