agnipath scheme : मायावती ने केंद्र से फिर की अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग, जानिए और क्या कहा?

लखनऊ, 19 जून: केंद्र सरकार के द्वारा सेना में भर्ती के लिए लागू की गई नई योजना 'अग्निपथ' के विरोध में प्रदर्शन जारी है। इस बीच बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए इस योजना पर पुनर्विचार किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से संबंधित ऐसे मामलों में संसद को विश्वास में जरूर लें। मायावती ने कहा कि जब मुट्ठी भर लोगों को छोड़कर देश की विशाल आबादी में से खासकर युवा वर्ग, गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी के तनाव में आज के अग्निपथ पर हर दिन बिना थके हारे संघर्ष को मजबूर है। तब सैन्य भर्ती स्कीम बहुत ही हताशा और निराशा भरी है।

BSP chief mayawati against ask centre to reconsider agneepath scheme

Recommended Video

      Azamgarh By-Poll 2022: Mayawati का BJP-SP पर बड़ा आरोप, जीत का किया दावा | वनइंडिया हिंदी | *News

      मायावती ने कहा - केंद्र सरकार को पुनः विचार करना चाहिए

      मायावती ने ट्वीट में कहा, 'ऐसे समय में जब मुट्ठीभर लोगों को छोड़कर देश की विशाल आबादी में से खासकर युवा वर्ग गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, तनाव आदि के अग्निपथ पर हर दिन बिना थके-हारे जीवन संघर्ष को मजबूर हैं, उन्हें केन्द्र की अल्पावधि 'अग्निपथ' सैन्य भर्ती स्कीम ने काफी निराश व हताश किया है। केन्द्र द्वारा रेलवे, सेना व अर्द्धसैनिक बल आदि में भर्ती की संख्या व संभावना को अति-सीमित करने का ही परिणाम है कि खासकर ग्रामीण परिवेश के हिम्मतवर नौजवान काफी असहाय व ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं तथा भविष्य को अंधकार में पाकर उनका आक्रोश उबाल पर है, जिसे सही से संभालना जरूरी।'

      नौजवानों से भी अपील है कि वे संयम जरूर बरतें: मायावती

      बसपा प्रमुख मायावती ने लिखा, 'केन्द्र से पुनः अनुरोध है कि देश के भविष्य इन पीड़ित नौजवानों के दर्द व इनके भविष्य के मुद्दे को गंभीरता से लेकर अपने फैसले पर पुनर्विचार करे तथा देश की सुरक्षा से सम्बंधित ऐसे अहम मामलों में संसद को विश्वास में जरूर ले। नौजवानों से भी अपील है कि वे संयम जरूर बरतें।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+