BSP के 9 बागी विधायकों ने अखिलेश से की मुलाकात, सपा में हो सकते हैं शामिल: सूत्र

लखनऊ, 15 जून: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। समय जैसे-जैसे पास आता जा रहा है वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप से लेकर पार्टी बदलने का दौर शुरू हो चुका है। अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में बगावत की खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, मायावती की पार्टी के 9 विधायक बागी हो गए हैं। इन विधायकों ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के ऑफिस में अखिलेश यादव से मुलाकात भी की है। अब संभावना जताई जा रही है कि ये विधायक जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Recommended Video

    UP Assembly Elections 2022: BSP के 9 MLAs ने की Akhilesh Yadav से मुलाकात | वनइंडिया हिंदी
    BSP 9 MLA meet Akhilesh Yadav may join Samajwadi Party says Sources

    बसपा के इन बागी विधायकों ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

    सूत्रों के मुताबिक, बीएसपी के 9 बागी विधायकों और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। अखिलेश यादव से मुलाकात करने वालों में असलम राइनी (भिनगा), असलम अली चौधरी (ढोलाना), मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर), हाकिम लाल बिंद (हांडिया), हरगोविंद भार्गव (सिधौली), सुषमा पटेल (मुंगरा), वंदना सिंह (सगड़ी), रामवीर उपाध्याय (सादाबाद) और अनिल सिंह (उन्नाव) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अखिलेश से मुलाकात के बाद सभी बागी विधायक सपा कार्यालय के पीछे के गेट से निकले। ये सभी विधायक सपा में शामिल हो सकते हैं।

    2017 के चुनाव बीएसपी ने जीती थी 19 सीटें, सपा ने 47 सीटें

    उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। चुनाव अगले साल फरवरी-मार्च में हो सकते हैं। 2017 के चुनाव में बीजेपी ने यहां की 403 में से 312 सीटों पर जीत दर्ज की थी। समाजवादी पार्टी ने 47 सीटें, जबकि कांग्रेस महज सात 7 सीटों पर सिमट गई थी। मायावती की बीएसपी ने 19 सीटें जीती थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+