वोट नहीं देना पड़ा महंगा, पुरुष की जीभ काटी हाथ तोड़ा
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां वोट नहीं देने की वजह से ना सिर्फ एक पुरुष का हाथ तोड़ दिया बल्कि उसकी जीभ भी काट दी है। झांसी के मऊरानीपुरके भंडरा गांव में प्रधानी के चुनाव में वोट नहीं देने की वजह से बुधवार देर रात दिनेश अहिरवार को यहां के प्रधान पद के प्रत्याशी ने बुरी तरह से पीटा है।
दहेज के लिए पत्नी का अबॉर्शन कर सिर मुंडवाया

प्रकाश अहिरवार जोकि प्रधान पद का उम्मीदवार था वह अपने साथियों के साथ दिनेश के घर पहुंचा और उसके घर पत्थरों से हमला कर दिया। दिनेश का आरोप है कि प्रकाश अपने कई समर्थकों के साथ उसके घर में घुस गया और ना सिर्फ उसके साथ बल्कि उसके घर में महिलाओं और बच्चों के साथ जमकर मारपीट की।
आरोपी प्रकाश ने दिनेश के जीभ काट दी जिसके बाद उसकी जीभ पर पांच टांके लगाने पड़े। दिनेश का कहना है कि उसने पुलिस में इस बाबत शिकायत भी दर्ज करायी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों पक्षों में चुनाव नहीं बल्कि नाली के विवाद के चलते मारपीट हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications