शादी के मंडप में दुल्हन ने लिया मैथ टेस्ट, फेल होने पर बारात को लौटाया
मैनपुरी। क्या कभी आपने सोचा है कि शादी के मंडप में आपसे आपकी होने वाली दुल्हन गणित के सवाल हल करने को दे और आप उस हल ना कर पाये तो क्या हो सकता है।
ऐसे जज जो तलाक की अर्जी देने वालों को भेजते हैं मनाली, शिमला

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जब एक दुल्हे को दुल्हन ने शादी के मंडप में गणित सवाल दिये और दुल्हा उसे हल नहीं कर पाया तो दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दरअसल मैनपुरी के गुलरियापुर गांव में खुशबू की शादी ओमवीर से होनी थी और दोनों का विवाह मंडप में विधि विधान के साथ चल भी रहा था। लेकिन तभी जब दुल्हा मंत्रों का सही से उच्चारण नहीं कर पाया तो दुल्हन को कुछ शक हुआ।
दुल्हा जब मंत्रों को सही से बोल नहीं पाया तो खुशबू ने ओमवीर का आईक्यू टेस्ट करने का मन बनाया और उससे कुछ सवाल हल करने को कहे। ओमवीर को खुशबू ने कुछ सिक्के गिनने को दिये जिसे वह 9 सिक्कों के बाद नहीं गिन पाया। यही नहीं ओमवीर कई गिनतियों में अंतर तक नहीं बता सका और वह खुशबू का मोबाइल नंबर तक डायल नहीं कर सका तो खुशबू ने शादी करने से इनकार कर दिया।
खुशबू ने ओमवीर से शादी करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह मानसिक रुप से स्वस्थ्य नहीं है। ओमवीर के घरवालों ने खुशबू को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी तो मामला पंचायत के पास पहुंचा। लेकिन पंचायत में भी खुशबू ने शादी से इनकार कर दिया।
खुशबू के इस फैसले के बाद आखिरकार ओमवीर के परिवार वालों और उसके पिता ने उससे मांफी मांगी और ओमवीर का विवाह किसी दूसरी लड़की से कराया गया। आपको बता दें कि खुशबू भविष्य में टीचर बनना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications