वरमाला पहना अपने प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, बारात बैरंग लौटी

रायबरेली। आपने अक्सर कई शादियों में जयमाल होते हुए देखा होगा। लेकिन रायबरेली के कोतवाली क्षेत्र में एक शादी में जयमाल के बाद बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ गया। कोतवाली क्षेत्र में एक शादी के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब जयमाल के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गयी। जिसके बाद दुल्हे और बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

Bride ran with her lover after half procession of marriage

गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद दुल्हन के पिता ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गौर करने वाली बात यह है कि यह घटना उस वक्त हुई जब शादी की सभी परंपराये हो चुकी थी और बारात लड़की के घर से जनवासे के बाद बाकायदा डीजे और नाच गाने के साथ बारात शादी स्थल पर पहुंची।

लड़की के घरवालों ने बारात का स्वागत किया और लड़के-लड़की ने एक दूसरे को वरमाला भी पहना दी थी। लेकिन रात तकरीबन दो बजे लड़की जब शौच के लिए घर से बाहर गयी तो वह वापस नहीं लौटी। वहीं जब शादी की बाकी रीति रिवाज को पूरा करने की बारी आयी तो दुल्हन की तलाश शुरु हुई लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घरवालों का आरोप है कि गांव के ही दो लड़के लड़की को लेकर भाग गये। काफी समय जब दुल्हन वापस नहीं आयी तो बारात को वापस लौटना पड़ा। वहीं इस पूरे मामले पर प्रभारी धनंजय सिंह का कहना है कि उनकी जानकारी में इस तरह का कोई मामला नहीं है, शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+