'लखनऊ में बनाई जाएगी 'ब्रह्मोस' मिसाइल, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार'
लखनऊ, 31 अगस्त: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में 1,710 करोड़ रुपए की 180 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। राजनाथ सिंह ने सीएम योगी के विकास कार्यों की तारीफ करते हुए कहा, 'अगर योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम नहीं होते तो मैं लखनऊ में इतना काम नहीं कर पाता। हमने तय किया है कि 'ब्रह्मोस' मिसाइल लखनऊ में बनाई जाएगी। सीएम ने अनुमान लगाया है कि इससे 5,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।'
Recommended Video

योगी ने राज्य में विकास की रफ्तार की तेज: राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने सीएम योगी ने विकास का चक्का जितनी तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया है उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। ये सब देखते हुए भी विरोधियों के मुंह से आवाज नहीं निकलेगी। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में विकास की रफ्तार तेज कर दी है। कोविड के दौरान उन्होंने खुद के संक्रमित होने के बावजूद ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन किया। उन्होंने अनाथों को आर्थिक सहायता प्रदान की। एक सहानुभूति रखने वाला मुख्यमंत्री ही ऐसा कर सकता है।
रक्षामंत्री ने कहा- लखनऊ में बनाई जाएगी 'ब्रह्मोस' मिसाइल
हमारा लक्ष्य लखनऊ को नंबर एक शहर बनाना है और मेरे सभी प्रयास उसी के लिए समर्पित हैं। अगर योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम नहीं होते तो मैं लखनऊ में इतना काम नहीं कर पाता। हमने तय किया है कि 'ब्रह्मोस' मिसाइल लखनऊ में बनाई जाएगी। सीएम ने अनुमान लगाया है कि इससे 5,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। लखनऊ में हर घर में पीएनजी गैस उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज देश में 90 फीसदी से ज्यादा ऐसे परिवार हैं, जो सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। मैंने सीएम योगी को अगर रात में भी फोन किया तो भी उन्होंने सक्रियता के साथ काम किया। हमारा एक सपना लखनऊ के लिए है कि यातायात के मामले में लखनऊ की सुगमता बेहतर हो। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में लखनऊ नगर की आबादी एक लाख और वाहनों की संख्या लगभग 80 हज़ार प्रतिवर्ष की दर से बढ़ रही है। आबादी लगभग 45 लाख हो गई है, वाहनों की संख्या 26 लाख से ऊपर पहुंच गई है। लखनऊ के चारों तरफ 104 किलोमीटर की 8 लेन की रिंग रोड का निर्माण तेजी से हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications