बलिया में पुलिस फायरिंग में भाजपा कार्यकर्ता की मौत, दो घायल
बलिया। पशु तस्करों को जबरन पकड़ने के मामले में पुलिस की कार्यवाही में बलिया में भाजपा नेता की मौत हो गयी है। बलिया में पुलिस ने दो भाजपा कार्यकर्ताओं को गाय की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद देर रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया जिसमें पुलिस की फायरिंग में एक कार्यकर्ता की मौत हो गयी।

बलिया के नरही थाने में देर रात यहां के स्थानीय विधायक उपेंद्र तिवारी व उनके समर्थकों ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए गोली चलायी जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत की खबर है। पुलिस फायरिंग में दो लोगों के घायल होने की भी खबर है।
बलिया के नरही में जब भाजपा कार्यकर्ता चंद्रमा और प्रभुनाथ को पुलिस ने गाय की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था जिसके बाद देर रात यहां माहौल खराब हो गया और जमकर बवाल हुआ। चंद्रमा व प्रभुनाथ का कहना है कि वह पुलिस को गाय को खरीदने की रसीद दिखाते रहे लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
देर रात भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करने लगे, इस दौरान यहां पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प भी हुई जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग के बाद लाठीचार्ज किया इसमें एक कार्यकर्ता की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गये। पुलिस की कार्यवाही में महिलाओं सहित बुजुर्गों की भी पिटायी हुई।
पुलिस का आरोप है कि विधायक ने लोगों को यहां उकसाने का काम किया जिसके चलते यहां का माहौल बिगड़ा। पुलिस विधायक की तलाश कर रही है और पूरे इलाके का माहौल तनावग्रस्त है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। लेकिन, पुलिस इन्हें गिरफ्तार करके ले गई। वही पुलिस विधायक पर लोगों को उकसाने का आरोप लगा रही है। विधायक को पुलिस तलाश रही है। फिलहाल इलाके में तनाव है और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।












Click it and Unblock the Notifications