मुरादाबाद में भाजपा ने जीता मेयर का चुनाव, सपा को 35815 वोटों से हराया
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विनोद अग्रवाल ने यूपी के मुरादाबाद में मेयर का उपचुनाव जीत लिया है। उन्होंने सपा प्रत्याशी राजकुमार प्रजापति को 35815 वोटों से हरा दिया है।
इलाहाबाद मेयर अभिलाषा को FB पर मारने की धमकी

महापौर के उपचुनाव में भाजपा के विनोद अग्रवाल सहित सपा के राजकुमार, कांग्रेस के आनंद मोहन और नौ निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे। आपको बता दें कि मुरादाबाद में कुल पांच लाख 54 हजार 116 वोटर हैं जिनमें से सिर्फ 1 लाख 35 हजार 930 उम्मीदवारों ने ही मतदान किया।
भाजपा की जीत के पीछे सबसे बड़ी वजह सपा के भीतर अंदरूनी दरार रही। एक तरफ जहां सपा के प्रजापति दिन रात प्रचार में लगे रहे तो दूसरी तरफ टिकट नहीं मिलने से नाराज अन्य नेताओं ने उनके समर्थन में प्रचार नहीं किया जिसके चलते उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications