यूपी में भाजपा की डिजिटल मुहिम शुरू

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी को जिस तरह से पांच विधानसभा चुनाव में सफलता मिली है उसने पार्टी के कार्यकर्ताों और आला नेताओं के हौसले बुलंद कर दिये हैं। पार्टी अब उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा के लिए योजना बनाने में जुट गयी है।

Amit Shah

लोकसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा ने तकनीक के माध्यम से अप्रत्याशित जीत दर्ज की उसी का सहारा पार्टी यूपी में लेने की योजना बना रही है। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह योजना बनाने में जुट गये हैं। पार्टी ने रेडियो फ्रीक्वेंसी वाले अटेंडेंस कार्ड जारी किये हैं, जिसके बाद अब पार्टी के नेता लंच और आराम के लिए घर नहीं जा सकेंगे।

अगले महीने 12-13 जून को इलाहाबाद में होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियां शुरु कर दी गयी है। नयी तकनीक से अब पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं के बारे में आला कमान रियल टाइम डाटा आसानी से हासिल कर सकता है।

पढ़ें- मोदी की आंधी रोकेंगे कांग्रेस के तीन "P"

पार्टी ने सभी नेताओं और कार्यर्ताओं को निर्देश जारी कर कहा है कि अपने तौर तरीकों को बदल दें और कार्यालय समय से पहुंचे। आपको बता दें कि को इलेक्ट्रानिक्स कार्ड नेता और वर्करों को दिये गये हैं उसमें यूनीक नंबर होगा जो लाइब्रेरी, पालीसीस और दस्तावेजों को देखने में मदद करेगा।

इस कार्ड के जरिए नेता अपनी बैठकों की जानकारी बड़े नेताओ को सीधे पहुंचा सकेंगे। जिसकी जानकारी केंद्रीय नेताओं को भी मिलेगी। यह व्यवस्था एक जुलाई से शुरु होगी। जिसमें पहले फेज के लिए कुल 1800 डिवीजनल ऑफिस बनाये जायेंगे। इसके लिए पार्टी कुल 1.5 लाख कार्यकर्ताओं को इससे जोड़ेगी जो बूथ लेवल पर काम करेंगे।

आपको बता दें कि अमित शाह लोकसभा चुनाव से पहले लखनऊ के दौरे पर आये थे। लेकिन जिस तरह से नेता कार्यालय से गायब थे उससे वह काफी खफा हुए जिसके बाद उन्होंने यूपी में पार्टी की तस्वीर को बदलने की योजना बनायी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+