ये क्या बोल गए बाजपेयी, कहा उलेमाओं से आती है बू
लखनऊ। योग को लेकर मोदी सरकार जितनी उत्साहित है विरोधी उसके विरोध भी उतनी ही उत्सुकता से कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी लोगों को योग के महत्व को समझाने में जुटी है तो वहीं विरोधी उसका अलग अर्थ समझा रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मंत्री आजम कान और भाजपा के बीच योग पर जंग छि़ड़ी हुई है।

आजम खान ने कल ये कहा कि उन्हें योग से नहीं बल्कि योगी से बू आती है तो आज उनका करारा जबाव देते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मुस्लिम धर्मगुरुओं को लेकर विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि हमें उलेमाओं से बू आती है।
आजम खान के बयान का जवाब देते हुए लक्ष्मीकांत ने कहा कि उन्हें योग को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए था। वह राजनीति की बात करते तो अच्छा होता, अगर आजम को योगी से बू आती है तो हमें भी उलेमाओं से बू आती है। उन्होंने कहा कि आजम कान जैसा बोलेंग उन्हें वैसा ही जवाब मिलेगा।
गौरतलब है कि 21 जून को योग दिवस पर नरेंद्र मोदी सरकार सभी को साथ लेकर राजपथ पर एक कार्यक्रम करने जा रही है। इसे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications