अपनी नाकामी छुपाने की कोशिश कर रही सपा सरकार: भाजपा

https://www.facebook.com/sadanandagowda.official
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने कहा है कि सूबे की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कुतर्को का सहारा ले रही है। भाजपा ने कहा है कि नगर विकास मंत्री आजम खान को यह बताना चाहिये कि मुरादाबाद में हुए उपद्रव में जो बाहरी लोग शामिल थे, उनके खिलाफ पुलिस ने क्या कार्रवाई की है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आजम खान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने सदन में यह बयान दिया है कि मुरादाबाद में हुए उप्रदव में बाहरी लोगों का हाथ था। आजम को यह भी बताना चाहिये कि ये बाहरी लोग कौन थे। पाठक ने कहा कि सरकार की नाकामी छुपाने के लिए आजम कुतर्को का सहारा ले रहे हैं।

मुरादाबाद में छोटी घटना को सुलझाने में भी सरकार नाकाम रही और अगर उपद्रव में बाहरी लोग शामिल थे, तो सूबे की पुलिस क्या कर रही थी। पाठक ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिये कि मुरादाबाद में उपद्रव करने के लिए लोग बाहर से कैसे पहुंचे। यह सरकार और पुलिस विभाग की नाकामी है। यदि बाहरी लोगों ने उपद्रव किया तो फिर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों की गयी। सरकार इसका जवाब क्यों नहीं दे रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि इससे पहले भी जब मुजफ्फरनगर में दंगा हुआ था तो सपा सरकार ने कहा गया था कि बाहर से कुछ गुंडे आकर राज्य का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, लेकिन सरकार अभी तक यह पता नही लगा पाई कि ये बाहरी लोग कौन थे। उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास गृह विभाग भी है। उन्हें खुद इस तरह के मामलों पर गंभीरता से विचार करना चाहिये।

लेकिन सच बात यह है कि अखिलेश सरकार कानून व्यवस्था कायम करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। उल्लेखनीय है कि आजम खान ने अपने एक बयान में कहा था कि मुरादाबाद में जो उपद्रव हुआ उसमें बाहरी लोग शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+