चुनावी घोषणा पत्र कार्यक्रम बीजेपी ने किया स्थगित, बताई यह वजह
चुनावी घोषणा पत्र कार्यक्रम बीजेपी ने किया स्थगित, बताई यह वजह
लखनऊ, 06 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जारी किए जाने वाले 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जारी नहीं किया। कार्यक्रम को स्थगित करने के पीछे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि दिग्गज गायिका और स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए रविवार को संकल्प पत्र घोषित करने का कार्यक्रम टाल दिया है।
Recommended Video

दरअसल, भारत रत्न सम्मान से सम्मानित दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया। लता मंगेशकर पिछले काफी समय से बीमार थीं और मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गृह मंत्री अमित शाह श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित सभी बड़े नेता व मंत्री मौजूद थे।
आपको बता दें, गृह मंत्री अमित शाह घोषणा पत्र जारी करने के लिए लखनऊ पहुंचे थे। भाजपा मुख्यालय पर शाह ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित सभी बड़े नेता व मंत्री मौजूद थे। हालांकि, बीजेपी ने अभी किसी नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 फरवरी को गोरखपुर से नामांकन करने के बाद कहा कि प्रदेश के लिए 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' 6 फरवरी को जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मुद्दे पर इस चुनाव में उतर रही है।












Click it and Unblock the Notifications