'मुलायम-अखिलेश अगर कल्याण सिंह के आखिरी दर्शन कर लेते तो सपा के पाप धुल जाते'

लखनऊ, 23 अगस्त: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा से मुलायम परिवार की दूरी को लेकर भाजपा की प्रतिक्रिया सामने आई है। कन्नौज से बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। पाठक ने कहा कि इससे बाबू जी के कद पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन अगर मुलायम सिंह और अखिलेश यादव कल्याण सिंह के आखिरी दर्शन कर लेते तो सपा के पाप धुल जाते।

bjp mp subrat pathak targets at mulayam singh family over distance from kalyan singh last journey

सुब्रत पाठक सोमवार को ट्वीट कर लिखा, 'हिंदू हृदय सम्राट स्व. बाबू कल्याण सिंह जैसे जनप्रिय नेता को अगर मुलायम सिंह और अखिलेश यादव श्रद्धांजलि और सम्मान नहीं देंगे... तो इससे बाबू जी के कद पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन हां ये सच है कि अगर लखनऊ में ये दोनों कल्याण सिंह जी के आखिरी दर्शन कर लेते तो इससे कार सेवकों पर गोली चलवाने वाली समाजवादी पार्टी को अपने पाप धोने का आखिरी मौका जरूर मिल जाता, लेकिन विनाशकाले विपरीत बुद्धि... और यही इनकी तालिबानी मानसिकता को दर्शाता है।'

बता दें, कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया था। कल्याण सिंह 89 वर्ष के थे। वह 4 जुलाई से लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती थे। कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ में उनके आवास, विधान भवन और भाजपा कार्यालय में रखा गया। लखनऊ में कल्याण सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्टीय अध्यक्ष मायावती समेत कई नेता पहुंचे, लेकिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कल्याण के आवास पर श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि एक वर्ग विशेष को साधने के चक्कर में अखिलेश यादव से बड़ी राजनीतिक भूल हुई है। कम से कम एक राजनीतिक व्यक्ति को राजनीति और नैतिकता में फर्क तो समझ में आना ही चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+