विनय कटियार बोले, रामगोपाल भाजपा में आना चाहें तो विचार करेंगे
भाजपा सांसद ने कहा कि अगर रामगोपाल यादव भाजपा में शामिल होना चाहे तो हम विचार करेंगे
लखनऊ। समाजवादी पार्टी से छह साल के लिए बर्खास्त किए जाने का बाद रामगोपाल यादव का भाजपा सांसद विनय कटियार ने भाजपा में स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अगर वह भाजपा में आना चाहें तो इसपर विचार किया जाएगा।

टीपू बना सुल्तान, कैबिनेट में शिवपाल और बर्खास्त मंत्रियों की नहीं हुई वापसी
विनय कटियार ने कहा कि अगर रामगोपाल यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो हम इस पर विचार करेंगे। कटियार ने सपा के भीतर मचे घमासान पर भी जमकर हमला बोला।
सपा में चल रहे विवाद को देख 'मुखिया' के लिए परेशान हैं सैफई के लोग
कटियार ने कहा कि अब जो मंत्री बर्खास्त किए गए हैं उन्हें कैबिनेट में वापस लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अब चुनाव में सिर्फ दो महीने बचे हैं ऐसे में किसी को भी मंत्री को बनाने की जरूरत नहीं है।
विनय कटियार ने कहा कि अगर यही स्थिती बनी रहती है तो राज्यपाल को चाहिए कि राष्ट्रपति शासन लगा दे।
आपको बता दें कि रामगोपाल यादव को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने सहित पार्टी के भीतर षड़यंत्र करने के आरोप में पार्टी से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications