BJP MP कौशल क‍िशोर की बहू अंक‍िता से लाइव डि‍बेट में हुई बहस, बोली- कर लूंगी आत्‍महत्‍या और...

लखनऊ। खुद पर गोली चलवाने वाले भाजपा सांसद कौशल क‍िशोर के बेटे आयुष ने मंगलवार को वीडियो जारी कर अपनी पत्‍नी अंकिता पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद मामले में नया मोड़ सामने आ गया। उधर, एक चैनल पर आयुष की पत्नी और उसके सांसद पिता की लाइव डिबेट के दौरान बहस हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। गरमा-गरमी इतनी बढ़ गई कि भाजपा सांसद ने गुस्‍से में फोन काट दिया। इसके बाद एंकर ने अंकिता से और सवाल पूछने चाहे, लेकिन अंकिता ने भी आत्महत्या की चेतावनी देते हुए फोन काट दिया।

Recommended Video

    BJP MP Kaushal Kishore के बेटे Ayush ने अपनी Wife Ankita पर लगाया बड़ा आरोप | वनइंडिया हिंदी
    bjp mp kaushal kishore son wife ankita threatens to took extreme step during live debate

    क्या है पूरा मामला ?

    लखनऊ में बीते 2 मार्च की रात करीब 2:30 बजे भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी थी। गोली लगने से मामूली रूप से घायल आयुष को ट्रॉमा सेंटर लाया गया। कुछ ही देर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने मौका-ए-वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें आयुष के साले की हरकत संदिग्ध लगी। पुलिस ने आयुष के घर की तलाशी ली तो वो पिस्टल बरामद हो गई, जिससे हमला किया गया था। इसके बाद आयुष के साले ने बताया कि उसने अपने जीजा के कहने पर ही उस पर गोली चलाई थी, जिससे किसी और को फंसाया जा सके। इसके बाद से आयुष फरार चल रहा है।

    वीड‍ियो जारी कर पत्‍नी पर लगाए गंभीर आरोप

    आयुष का मंगलवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने कहा कि उसने खुद पर गोली नहीं चलवाई थी। आयुष ने कहा कि खुद पर गोली चलवाने का रिस्क नहीं ले सकता था, क्योंकि थोड़ा सा भी इधर-उधर हो जाता तो जान भी जा सकती थी। इस वीडियो में आयुष ने अपनी पत्नी अंकिता और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि पत्नी अंकिता ने हनीट्रैप के जरिए फंसाया। ऐसा वह कई अन्य लोगों के साथ भी कर चुकी है। आयुष ने कहा कि वह लखनऊ आ रहा और सरेंडर भी करेगा। पुलिस पत्नी अंकिता से भी पूछताछ करे। वह सारे सवालों के जवाब देने को तैयार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+