भाजपा सांसद ने अपनी ही सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- CM योगी भी नहीं कर रहे कार्रवाई

लखनऊ। मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर ने यूपी पुलिस की कार्यशैली और अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। डीजीपी ओपी सिंह को टैग करते हुए ट्वीट किया कि पुलिस के नकारात्मक रवैया के चलते लखनऊ में अपराध निरंकुश हो चुके हैं। हत्या और लूट का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

bjp mp Kaushal Kishore on uttar pradesh law and order

'सीएम से भी की बात, लेकिन कुछ नहीं हुआ'

कौशल किशोर ने कहा कि बेलगाम बेखौफ हो रहे अपराधियों की वजह से हमारी पार्टी को नुकसान हो रहा है। मैंने शिकायत ऊपर तक की है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। हमारी सरकार कार्रवाई की बात करती है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। मैंने कई बार मुख्यमंत्री से भी बात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है, लेकिन कुछ हुआ नहीं।

'पुलिसवाले वसूली में लगे हुए हैं'

उन्होंने कहा कि लोग मेडिकल कराने जाते हैं, गोली मार दी जा रही है। कई ऐसे मामले मेरे सामने आए हैं, जब मैंने खुद पुलिस वालों की शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई अभी तक नहीं हुई है। किसी की जमीन पर कब्जा हो रहा है, किसी का पैसा प्रॉपर्टी डीलर ले रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। पुलिसवाले पुलिसिंग छोड़ कर वसूली में लगे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+