यूपी में दंगा भड़काने के आरोपी भाजपा विधायक संगीत सोम की डिग्री भी फर्जी है!
लखनऊ। यूपी में दंगा भड़काने के आरोपी संगीत सोम नये विवाद में फंस गये हैं। सोम की डिग्री पर सवालिया प्रश्न खड़ा हो गया है। सोम पर चुनाव आयोग को अपनी शैक्षिक योग्यता के बारे में गलत जानकारी देने का आरोप है।
संगीत सोम के खिलाफ मेरठ के मजिस्ट्रेट के पास एक शिकायत दर्ज करायी गयी है। जिसमें सोम द्वारा 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल किये गये डिग्री को फर्जी बताया गया है।
शिकायतकर्ता देवेंद्र मुखिया का आरोप है कि संगीत सोम ने जो स्नातक की डिग्री चुनाव आयोग में दाखिल करायी है वह फर्जी है। संगीत सोम सरधना से भाजपा के विधायक हैं।
विधायक जी देने गये थे ईद की बधाई बना लिये गये बंधक
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राज्यमंत्री रमाशंकर कठेरिया पर भी फर्जी डिग्री का आरोप लगा है। फर्जी डिग्री मामले में सिर्फ भाजपा के नहीं आम आदमी पार्टी के कानून मंत्री जितेंद्र तोमर जेल की हवा खा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications