यूपी विधानसभा चुनाव: एक बड़े धमाके के लिए BJP का मास्टर प्लान !
लखनऊ। (हिमांशु तिवारी आत्मीय ) जी हां चुनावी बम, तैयारियों का बम. रूपरेखा का बम, नेतृत्व का बम....जल्द ही अन्य सियासी पार्टियों के खेमे में फूटकर उन्हें कुछ देर तक नासमझ सा जताने वाला है। असम चुनाव में अप्रत्याशित जीत दर्ज हासिल करके बीजेपी कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं। और इसी दौरान केंद्रीय नेतृत्व ने उत्साह को मद्देनजर गर्म लोहे पर हथौड़ा मारने जैसा काम किया है। यूपी विधानसभा चुनाव : अब ये गलतियां नहीं करेगी 'भाजपा'?

पूरा ध्यान अब यूपी पर फोकस किया गया है। जानकारी के मुताबिक एक तरफ भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने पर काम किया जाएगा तो दूसरी ओर आंतरिक संगठन को मजबूत करने हेतु पहल की जाएगी। भाजपा ने सांसदों और अन्य जन प्रतिनिधियों को भी जन संवाद का एजेंडा थमाते हुए लोगों से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं आदि का निवारण करने हेतु एवं पीएम मोदी की योजनाओं का बखान करने के लिए कहा है। BJP में RLD का विलय होगा या नहीं, जानिए पूरा सच
राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक इलाहाबाद में
योजना के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा के सभी बड़े नेता 12 और 13 जून को इलाहाबाद में एकत्र होंगे। भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय बैठक के लिए इलाहाबाद को चुनने का फैसला ऐसे वक्त में लिया है जब जिला कांग्रेस के नेताओं ने अपनी पार्टी से अपील की है कि वे नेहरू-गांधी परिवार के इलाहाबाद से लगाव पर बड़ा कार्यक्रम करें। जिला कांग्रेस के नेताओं ने इलाहाबाद को इंदिरा की 'जन्म भूमि' बताया है।
जिम्मेवारी के तहत आगे बढ़ रही बीजेपी
2017 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तैयारियों की श्रंखला के साथ ही काम-काज के तरीके में भी बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई को सहारनपुर आ रहे हैं। जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 4 जून को कानपुर व लखनऊ और 7 जून को कासगंज से जनता से रूबरू होंगे।
पहला टारगेट ''सपा''
भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ कार्यालय में बीते कल जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों एवं क्षेत्रीय मंत्रियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, सुनील बंसल, शिव प्रताप शुक्ला, पंकज सिंह आदि लोगों ने चुनावों के लिहाज से तैयारियों का खाका खींचा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कुछ महीनों के भीतर चुनावी बिगुल बज जाएगा, उस आधार पर हमें संगठनात्मक ढ़ांचे में रह गई किसी भी समस्या को दो हफ्तों के भीतर समाप्त कर लेना है। प्रदेश अध्यक्ष केशव ने सपा पर तीखे तेवर अख्तियार करते हुए सपा राज में कानून व्यवस्था आदि कई बातों पर सवाल उठाया।
फिर से चलाया जाएगा ''ग्रामोदय से भारत उदय''
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि सांसदों से कहा गया है कि ''विकास पर्व सप्ताह'' के दौरान वह अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन चौपाल आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनेंं और लोगों को केंद्र सरकार द्वारा दो वर्षों में किए गए कामकाज की जानकारी मुहैया कराएं। ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के दौरान प्रदेश की 20 हजार ग्राम पंंचायतें भाजपा से अछूती रह गई थीं। उनके लिहाज से फिर से अभियान शुरू करने का फैसला लिया गया है।
जिलों में चार महामंत्री !
भाजपा उत्तर प्रदेश की सियासत को जीतने के लिए कोरकसर नहीं छोड़ना चाहती, इसके लिए जिलों में महामंत्रियों की संख्या तीन से बढ़ाकर चार कर दी गई है। प्रचार प्रसार के लिए जिलों में भी मीडिया प्रमुख बनाने और प्रचार टीम गठित करने का निर्णय लिया गया है।
सहारनपुर में मोदी का भाषण इस तरह से पहुंचेगा यूपी के गांव-गांव
संगठन के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने मन की बात कार्यक्रम को गांव-गांव तक अपने पदाधिकारियों की मदद से पहुंचाने की तर्ज पर ही जिला ईकाईयों से कहा है कि मंडल में, जिलों में सक्रिय सदस्य रहने वाले कार्यकर्ता को ही पदाधिकारी बनाया जाए। साथ ही 26 मई को पीएम मोदी की सहारनपुर में होने वाली सभा का संदेश गांव गांव तक पहुंचाया जाए। कहने का आशय यह है कि गांव-गांव भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री का भाषण सुनवाने की व्यवस्था की जाए।












Click it and Unblock the Notifications