भाजपा का दावा- फुस्स हुए अखिलेश के उत्तम प्रदेश के दावे

बाराबंकी। जहां एक ओर बहुजन समाजवादी पार्टी की ओर से नेताओं के हो रहे लगातार पलायन ने बसपा सुप्रीमों मायावती को कमजोर कर दिया तो भाजपा खुद की खातिर संभावनाएं मजबूत करने में जुट गई। लेकिन सपा को मुकाबले में पछाड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से नेताओं ने सबूतों के साथ सीएम अखिलेश यादव के उत्तम प्रदेश के दावों पर सवालिया निशान खड़ा करना शुरू कर दिया है।

पढ़ें- मायावती के लिये मुसीबत बने स्वामी प्रसाद मौर्य

BJP news

बिजली के न तो खंभे न ही तार तो ये बिल कैसा सरकार?

बाराबंकी जिले की रामनगर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले कुम्हरवा गांव में बिजली के नाम पर लोगों के हाथों में बिल तो हैं लेकिन न तो गांव में इलेक्ट्रिसिटी लाइन हैं और न ही बिजली के खंभे। दरअसल भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी ने ये बातें रामनगर में मीडिया से मुखातिब होते समय सामने रखीं।

सुनाई खरी-खरी

प्रवक्ता द्विवेदी का कहना है कि वे एक क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ के लिए कुम्हरवा गांव गए हुए थे। जहां पर टूर्नामेंट के शुभारंभ के बाद उन्होंने जनता से भेंट वार्ता की। जिसमें ग्रामीणों ने इस समस्या को रामबाबू के सामने रखा। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान ये भी कहा कि धांधली महज एक हिस्से तक सीमित नहीं है।

BJP news

बिजली के इतर लोगों के राशन कार्ड कोटेदार के द्वारा जमा कर लिए जाते हैं। और कभी लोगों को राशन मिलता है तो कभी नहीं भी मिलता है लेकिन राशन न मिलने पर भी कोटेदार खुद ब खुद राशन कार्ड में राशन लेने के कॉलम को भर देता है।

सीएम अखिलेश का किया घिराव!

भाजपा नेता रामबाबू ने प्रदेश सरकार की व्यवस्थाओं को लुंजपुंज बताते हुए कहा कि जरा सोचिए सपा सरकार के मुखिया अखिलेश यादव हमेशा प्रदेश को उत्तम का तमगा देते रहते हैं लेकिन क्या इन तमाम मामलों को देखने के बाद भी प्रदेश को किसी भी तरह से उत्तम साबित किया जा सकता है।

वाकई में प्रदेश की इस अवस्था के लिए सीएम अखिलेश जवाबदेह हैं। लेकिन उन्हें न तो अपराध नजर आएंगे और न ही गरीब, मजलूमों के साथ हो रही धांधली। रामबाबू ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने ये भी कहा कि जनता सपा के नाम से, नीति से आजिज आ चुकी है। नीयत को पहचान चुकी है अब जनता दुबारा मौका नहीं देने वाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+