पूर्व बसपा विधायक भाजपा में शामिल, पार्टी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा- स्तब्ध हूं, उसने मेरा घर जलाया था

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी है। दूसरी पार्टी के नेताओं को भी भाजपा से जोड़ने में पार्टी लगी है। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को सपा, बसपा और कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं को सदस्यता प्रदान की। पार्टी में शामिल होने वाले इन नेताओं में पूर्व बसपा विधायक जितेंद्र सिंह बबलू का नाम है जिन पर प्रयागराज भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का मकान जलाने का आरोप है।

Recommended Video

    पूर्व बसपा विधायक भाजपा में,पार्टी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा- स्तब्ध हूं,उसने मेरा घर जलाया था
    BJP inducted former BSP MLA in Party, Prayagraj MP said I am stunned

    सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूर्व बसपा विधायक जितेंद्र सिंह बबलू को भाजपा में शामिल करने पर मैं स्तब्ध हूं क्योंकि यह वही आदमी है जिसने जुलाई 2009 में मेरे मकान को आग लगाई थी, उस समय मैं मुरादाबाद जेल में थी। मकान जलाने के केस की जांच में पुलिस ने जितेंद्र सिंह बबलू को आरोपी पाया था। कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि जितेंद्र सिंह बबलू ने पार्टी को गफलत में रखा और प्रदेश अध्यक्ष को यह जानकारी नहीं होगी कि इनका कोई आपराधिक बैकग्राउंड है। मैं प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर अपील करूंगी कि इनकी सदस्यता रद्द की जाय।

    BJP inducted former BSP MLA in Party, Prayagraj MP said I am stunned

    क्या है घटना?
    17 जुलाई 2009 की यह घटना है। उस समय रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष थीं। हुसैनगंज में सरोजनी नायडू मार्ग पर स्थित रीता बहुगुणा जोशी के घर में आग लगाई गई थी। इस घटना में तत्कालीन बसपा विधायक जितेंद्र सिंह बबलू समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पिछले साल भी जितेंद्र सिंह बबलू को भाजपा में शामिल करने की कोशिश की गई थी लेकिन पार्टी के अंदर विरोध होने पर ऐसा नहीं हो पाया था।

    जितेंद्र सिंह बबलू के साथ ये भी हुए भाजपा में शामिल
    पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह बबलू, पूर्व कांग्रेस नेता पंकज मोहन सोनकर, पूर्व बसपा नेता मनोज शर्मा, पूर्व बसपा नेता प्रवेश सिंह, रिटायर्ड एयर कोमोडोर श्याम शंकर तिवारी और डॉक्टर बीना लवानियां को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के कामकाज, नीतियों से प्रभावित होकर कई पार्टी के नेता और समाजसेवी भाजपा के सदस्य बन रहे हैं। इनके पार्टी में शामिल होने से उम्मीद है कि भाजपा और मजबूत होगी।

    BJP inducted former BSP MLA in Party, Prayagraj MP said I am stunned

    कोरोना काल में सेवा के लिए चर्चित हुईं डॉक्टर बीना लवानियां
    आगरा में कोरोना लहर के दौरान संक्रमित मरीजों के उपचार में समाजसेवी डॉक्टर बीना लवानियां ने बड़ा योगदान दिया जिसकी सराहना हुई। कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने अभियान चलाया। मास्क, सैनिटाइजर के वितरण, ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता के लिए भी डॉक्टर बीना लवानियां ने अभियान चलाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+