यूपी से बीजेपी के 8 प्रत्याशियों ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, CM योगी रहे मौजूद

लखनऊ, 31 मई: 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के आठ प्रत्याशियों ने मंगलवार को पर्चा दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डॉ. राधा मोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शन सिंह, संगीता यादव, डॉ. के लक्ष्मण और मिथिलेश कुमार ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से नामांकन दाखिल किया है।

BJP candidates from uttar pradesh files nomination for Rajya Sabha polls in presence of CM Yogi

15 राज्यों की कुल 57 राज्यसभा सीटों के लिए होने हैं चुनाव

15 राज्यों की कुल 57 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को राज्यसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। इन सभी सीटों के लिए सदस्यों के कार्यकाल जून से अगस्त के बीच समाप्त होने हैं। वहीं, नामांकन की आखिरी तारीख 31 मई है। बीजेपी, कांग्रेस सहित तमाम दलों ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। वहीं, इस बार कई दिग्गज नेताओं के पत्ते कट गए हैं।

यूपी की 11 सीटों के लिए होना है चुनाव

यूपी से राज्यसभा के लिए कुल 31 सदस्य चुने जाते हैं, जिनमें से 11 सदस्यों का चुनाव होना है। जिन 11 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है उनमें से बीजेपी के पांच, सपा के तीन, बहुजन समाज पार्टी के दो और कांग्रेस के एक सदस्य का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है।

8 उम्मीदवारों को NDA, सपा गठबंधन के बाद 3 उम्मीदवारों को जिताने लायक संख्या बल

यूपी विधानसभा में कुल 273 विधायकों के साथ बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) अपने 8 उम्मीदवारों को आसानी से राज्यसभा का चुनाव जिता सकता है। वहीं, कुल 125 विधायकों वाले सपा गठबंधन के पास अपने तीन उम्मीदवारों को जिताने लायक संख्या बल है।

10 जून को होगा चुनाव

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 मई है। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और तीन जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 10 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+