अजीबोगरीब परंपरा, बारिश के लिए महिलाओं ने पुलिसवाले को कोतवाली में ही नहला दिया
लखनऊ। अंधविश्वास की एक से एक अजीबोगरीब कहानियां आपने सुनी होंगी। लेकिन उत्तर प्रदेश मे अजीबोगरीब अंधविश्वास सामने आया है। यहां बारिश नहीं होने के चलते एक पुलिस वाले को नहला दिया गया। उत्तर प्रदेश के कपिलवस्तु में एक पुलिस वाले को यहां की महिलाओं ने कोतवाली पहुंचक थानेदार को जमकर बाल्टी-बाल्टी पानी से नहला दिया।
महिलाओं ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि यहां के लोगों का मानना है कि क्षेत्र के राजा को पानी में डुबाने से बारिश होती है। लिहाजा लोगों की जब फसल सूखने लगी तो महिलाओं ने थआनेदार को ही नहला दिया।
तकरीबन दो दर्जन महिलाओं ने थानेदार रणविजय सिंह को कोतवाली के बाहर ही नहलाना शुरु कर दिया। हालांकि बाकि के पुलिस वाले मौका देखकर थाने से निकल लिये, लेकिन थाना इंचार्ज महोदय महिलाओं के चंगुल से नहीं बच पाये। वहीं महिलाओं की मान्यता का सम्मान करते हुए थानेदार साहब चुपचाप नहाते रहे।













Click it and Unblock the Notifications