यूपी के भ्रष्ट इंजीनियर यादव सिंह की संपत्ति की जांच सीबीआई को
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बड़े घोटाले में लिप्त इंजीनियर यादव सिंह की संपत्ति की जांच सीबीआई को सुपुर्द कर दी गयी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपने फैसले में यादव सिहं के मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है।
यादव सिंह पर 20 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति बनाने का आरोप है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चीफ जस्टिस डीवाई चंन्द्रचूड़ की खंडपीठ ने यादव सिंह के मामले की जांच को सीबीआई को सौंपा है।
गौरतलब है कि गत वर्ष नोएडा अथॉरिटी के चीफ इंजीनियर यादव सिंह के घर छापेमारी में करोड़ो की संपत्ति का खुलासा हुआ था। वहीं यादव सिंह की संपत्ति के खिलाफ जांच की मांग आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने जनहित याचिका दायर की थी।
आयकर विभाग की छापेमारी में जिस तरह से करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ था उसने यूपी सरकार और अधिकारियों के बीच की मिलीभगत को सबके सामने खोलकर रख दिया था। लेकिन आयकर विभाग के ढीले रवैयै के चलते यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।













Click it and Unblock the Notifications