यूपी के 7000 होटल की जानकारी मिलेगी सिर्फ एक क्लिक पर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अखिलेश सरकार एक के बाद एक अहम कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में अब यूपी के सभी होटलों की जानकारी एक मोबाइल एप पर मुहैया कराने की नयी शुरुआत होने जा रही है। पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश के सात हजार होटल की जानकारी सिर्फ एक क्लिक पर लोगों के लिए मुहैया कराने की योजना बना रही है।
जानिये आखिर क्यों फेल हो गया लखनऊ, कौन है जिम्मेदार

जिसकी मदद से लोगों के लिए होटल की बुकिंग करना काफी आसान हो जाएगा। इस वेबसाइट के माध्यम से होटल के कमरों की स्थिति और यहां मिलने वाली सुविधा का भी पूरा ब्यौरा हासिल किया जा सकता है। जल्द ही पर्यटन विभाग इस मोबाइल एप की शुरुआत करने जा रहा है।
यूपी: करीना के लिये जैनरेटर बैकअप, छात्रों के लिये लालटेन
इस एप्लिकेशन में छोटे-बड़े तकरीबन सभी होटलों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए होटल मालिकों से इस बारे में पूरा ब्यौरा मांगा गया है। इसमें होटल में हर श्रेणी के कमरों की जानकारी भी मौजूद होगी। इस एप की खासियत यह है कि यह आपको होटल के कमरों के किराये की जानकारी सहित ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications