यूपी में बड़े बम धमाके की थी योजना, 4 आतंकी गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बड़े बम धमाके की साजिश को एटीएस ने विफल कर दिया है। सिमी के चार संदिग्धों को ओडिशा से आतंक विरोधी टीम ने गिरफ्तार करिया है। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों ने इस बात का खुलासा किया कि वह उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बड़े बम धमाके की घटना को अंजाम देना चाहते थे।

मध्य प्रदेश की जेल से 2013 में फरार आतंकी को एटीएस ने 17 फरवरी को भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के आईजी लॉ एंड ऑर्डर भगवान स्वरूप ने बताया कि पूछताछ में सिमी के आतंकियों ने बताया कि वह बिजनौर के रेलवे स्टेशन के पास बम धमाके को अंजाम देना चाहते थे।
बम को बाइक में रखे जाने की योजना था जिसके लिए आतंकियों ने छह बाइकों को चोरी किया था। यह सभी आतंकी वर्ष 2014 में छिपकर अपने ठिकानों पर बम बना रहे थे, तभी वहां हुए धमाके की वजह से वह यहां से भाग निकले थे। संदिग्ध सिमी के आतंकी शेख महूद, अमजद खान, जाकिर हुसैन और मोहम्मद सालेक को उसकी मां नजमा बाई के साथ गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications