सीएम अखिलेश का बड़ा ऐलान, यूपी में होगी 40 हजार कॉस्टेबल की भर्ती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए बड़ी शुरुआत करने जा रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ी संख्या में यूपी कॉस्टेबलों की भर्ती करने का ऐलान किया है।

अखिलेश यादव ने 15 अगस्त अपने भाषण में कहा कि जल्द ही यूपी पुलिस में 40 हजार कॉस्टेबलों की भर्ती की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में कई विकास की परियोजनाओं की शुरुआत भी की जाएगी।
अखिलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि हाल ही में लेखपाल के पद पर 18 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरु हुई है। ऐसे में यूपी पुलिस में कॉस्टेबलों की बंपर भर्ती से बेरोजगार युवाओं के चेहरे पर मुस्कान आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications