लखनऊ में चल रहा है फर्जी रेल टिकट का धंधा, 10 रुपए का टिकट 335 रुपए का

लखनऊ। लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेन में यात्रियों को गलत टिकट बेचकर लाखों रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आया है। लखनऊ में बाराबंकी का जनरल टिकट पर मुंबई की फर्जी मुहर लगाकर उसे बेचा जा रहा है।

चमचमाती ट्रेन और प्लेटफार्म के लिये सरकार ने उठाये ये कदम

लखनऊ से बाराबंकी के लिए महज 10 रुपए के टिकट को 335 रुपए में यात्रियों को बेचा जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने इस गोरखधंधे को पकड़ा है।

लखनऊ मंडल की वरिष्ठ डीसीएम नीलिमा सिंह ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस और लखनऊ एलटीटी ट्रेन में यात्रियों को लखनऊ से बाराबंकी के 10 रुपए के टिकट पर लखनऊ मुंबई की मुहर लगाकर उसे 335 रुपए में बेचा जा रहा है।

यह मामला उस वक्त सामने आया जब पुष्पक ट्रेन में सवार होने के लिए लाइन में लगे यात्रियों का टिकट चेक हुआ तो टिकट पर छपाई की इंक कहीं हल्की कही गहरी थी। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ और इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी गयी।

आपको बता दें कि यह टिकट चारबाग में जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक केंद्र के 63 नंबर से जारी किये गये जो सुरेंद्र कुमार चौरसिया के नाम से आवंटित है। जेटीबीएस केंद्र पर कर्मचारी अनपढ़ यात्रियों को अपना शिकार बनाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+