दादरी गांव में बंदूक बांटने की हिंदू वाहिनी की बड़ी साजिश नाकाम
दादरी। उत्तर प्रदेश गोमांस को लेकर अखलाक की हत्या के बाद यह मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ का संगठन हिंदू युवा वाहिनी दादरी में हथियार बांटने की योजना बना रही है।
हिंदू युवा वाहिनी हिंदुओं की रक्षा के नाम पर दादरी के बिसाहड़ा में रहने वाले ग्रामीणों को बंदूक देने की तैयारी कर रही है। हालांकि जिस वक्त संगठन के कार्यकर्ता गांव में घुसने की कोशिश कर रहे थे उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
वाहिनी के कार्यकर्ता जीतेंद्र त्यागी ने कहा कि हिंदुओं की रक्षा के लिए हम अपना सबकुछ दांव पर लगायेंगे। उन्होंने कहा कि हम गांव में पहुंचकर लोगों की हर तरह से मदद करेंगे और उन्हें बंदूके भी देंगे।
वाहिनी के सदस्यों ने प्रदेश सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि दादरी घटना की सीबीआई से जांच करायी जानी चाहिए। गौरतलब है कि भाजपा नेता संगीत सोम ने अखलाक परिवार को गाय काटने वाला कहा था।













Click it and Unblock the Notifications