अखिलेश सरकार का बड़ा तोहफा- बिना बैंक लोन 6 लाख में खरीदिये फ्लैट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब अपने घर का सपना सच होने जा रहा है। आवास विकास परिषद नयी योजना शुरु करने जा रहा है जिसके तहत 3300 फ्लैटों को लोगों को आवंटित किया जाएगा। रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना के तहत सेक्टर 13 व 19 में इसकी शुरुआत हो रही है। यहां लोगों को फ्लैट बेहद ही सस्ते दाम में आवंटित किये जायेंगे। आवेदकों को कई फ्लैट के भुगतान के लिए आसान किश्तों और 12 से 15 साल का विकल्प भी दिया जा रहा है। फ्लैट आवंटन के पंजीकरण की प्रक्रिया इसी महीने शुरु हो रही है। और जल्द ही तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।
अंधविश्वास में फंसे अखिलेश, 2017 तक नहीं जायेंगे नोएडा!
इसके लिए अहम शर्त यह है कि आपके नाम पहले कोई भी भूखंड या आवास विकास का मकान नहीं होना चाहिए। वहीं इस योजना के बाद समाजवादी योजना के फ्लैट वृंदावन योजना, अवध विहार योजना और आम्रपाली योजना में भी फ्लैट निर्माण शुरु किया जाएगा। जहां 1बीएचके व 2बीएचके फ्लैट की कीमत 13 से 24 लाख रुपए के बीच होगी।

आय प्रमाण पत्र की बाध्यता खत्म
पहले फ्लैट की खरीद के लिए 1 लाख रुपए की सालाना आया का प्रमाण पत्र दिखाना होता था जिसे समाप्त कर दिया गया है।

सिर्फ 6 लाख रुपए में मिलेंगे फ्लैट
ईडब्ल्यूएस मकान 6 लाख रुपये में मिलेंगे।

सालाना आय की बाध्यता खत्म
सालाना आय की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है।

बैंक से लोन की आवश्यकता नहीं
फ्लैट खरीदने के लिए लोन को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा।

हर महीने किश्त देकर हो सकता है फ्लैट आपके नाम
बिना बैंक लोन के आप हर महीने फ्लैट की किश्तें नगद जमा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications