कार की पिक-एंड ड्रॉप सर्विस पड़ी महंगी, घर से उड़ा ले गये कार
लखनऊ। अगर आप कार का इस्तेमाल करते हैं और इसकी सर्विसिंग के लिए सर्विस सेंटर फोन करके पिक एंड ड्रॉप सर्विस का लाभ ले रहे हैं तो एक बार फिर से सोच लीजिए। लखनऊ के फैजाबाद रोड स्थित एमजीएस फोर्ड कार के सर्विस स्टेशन पर जब रितुराज सिंह ने अपनी कार को सर्विस के लिए भेजा तो उनकी कार वापस कभी नहीं आयी।
थानेदार ही निकले डकैतों के दोस्त, थाने में ही सजती थी शाम

दरअसल हुआ कुछ यूं कि रितुराज सिंह ने अपनी कार को सर्विस के लिए भेजा तो 4-5 दिन बाद गाड़ी की सर्विस होकर वापस आयी। लेकिन जब कार कंपनी वाला कार देने घर आया तो 45 मिनट बाद ही दूसरा व्यक्ति कार लेकर रफूचक्कर हो गया। रितुराज सिंह का आरोप है कि कार की चाभी उनके ही पास है ऐसे में मेरी गाड़ी की चाभी की डुप्लिकेट चाभी सर्विस सेंटर के ही लड़के वीर बहादुर ने बनायी थी और उसी की मिलीभगत से उसके साथियों ने मेरी कार चोरी की है।

रितु राज सिंह ने फोर्ड से इको स्पोर्ट कार को खऱीदा था और इसकी पहली सर्विस के लिए सर्विस सेंटर भेजा था। कार में डेंट आ गया था जिसके चलते सर्विस सेंटर पर इसे ठीक करने के लिए 4-5 दिन का वक्त लगा। मामले की एफआईआर पुलिस को दर्ज करा दी गयी है और पुलिस आरोपी की छानबीन कर रही है। हालांकि अभी तक कार का कोई अता-पता नहीं लग पाया है।













Click it and Unblock the Notifications