ऑनलाइन शॉपिंग- Varideal का कारनामा, मंगाया अमरूद भेज दिया आम
लखनऊ। डिजिटल इंडिया के दौर में ऑनलाइन शॉपिंग का दौर काफी तेजी से बढ़ा है, लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग अभी भी अपना भरोसा ग्राहकों में पूरी तरह से कायम करने में विफल रही है। कई ऐसे मामले सामने आते हैं जब उपभोक्ता ऑर्डर कुछ करता है लेकिन डिलिवरी किसी और चीज की होती है।

ताजा मामला लखनऊ के नौबस्ता का है, यहां निजी कंपनी चलाने वाले अनुराग रस्तोगी ने ऑनलाइन साइट वैरीडील से मोबाइल फोन का पॉवर बैंक ऑर्डर किया था। अनुराग ने यह पॉवर बैंक 20800 एमएएच का ऑर्डर किया था, यही नहीं जब उन्होंने यह ऑर्डर बुक किया था तो उनकी ऑर्डर कॉपी में भी 20800 एमएएच ही लिखा था लेकिन जब पॉवर बैंक उनके पास पहुंचा तो यह 10400 एमएएच का ही निकला।
जो पॉवर बैंक भेजा वह भी चार्ज नहीं होता
यहां गौर करने वाली बात यह है कि जो पॉवर बैंक कंपनी ने भेजा है उसमें भी चार्जिंग की काफी दिक्कत है। अनुराग का कहना है कि यह पॉवर बैंक चार्ज नहीं होता है, वह कहते हैं कि सारी रात चार्जिंग में लगाने के बाद भी पॉवर बैंक चार्च नहीं हो रहा है। इस तरह की तमाम शिकायतों तमाम उपभोक्ताओं ने इस कंपनी के उत्पादों के खिलाफ की है।

अनुराग को इस बात का भरोसा नहीं हो रहा था कि ऑनलाइन कंपनी उनके साथ इस तरह का धोखा कर सकती है। उन्हें लगा कि कंपनी से यह सामान्य मानवीय भूल हुई है लिहाजा उन्होंने कंपनी को मेल के जरिए गलत ऑर्डर भेजे जाने की शिकायत की लेकिन कंपनी ने उनकी शिकायत सुनना तो दूर जवाब देना भी जरूरी नहीं समझा।

वहीं जब कस्मटर केयर पर फोन किया गया तो दूसरी तरफ से हर बार यही आवाज आती है कि अभी सभी एग्जेक्युटिव व्यस्त हैं आपका नंबर नोट कर लिया गया है जल्द ही आपको फोन किया जाएगा, लेकिन आजतक अनुराग के पास कंपनी की ओर से कोई फोन नहीं आया है।
कंपनी के खिलाफ करेंगे कार्रवाही
काफी दिनों बाद जब अनुराग रस्तोगी को अपनी शिकायत का जवाब नहीं मिला तो उन्होंने कंपनी के बारे में ऑनलाइन जानने की कोशिश की तो पाया कि कंपनी के खिलाफ कई उपभोक्ताओं ने शिकायत कर रखी है। बहरहाल अनुराग रस्तोगी कंपनी के खिलाफ कार्रवाही करने की योजना बना रहे हैं। उनका कहना है कि वह जल्द ही किसी वकील से परामर्श लेकर कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाएंगे।

क्या सावधानी बरते
अक्सर लोग ऑनलाइन कंपनी के लोक लुभावन व सस्ते ऑफर को देखकर ऑर्डर बुक कर देते हैं, ऐसे में आपको किसी भी ऑर्डर को बुक कराते समय इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आप जिस कंपनी से ऑर्डर बुक कर रहे हैं उसकी विश्वसनीयता कितनी है।

कोशिश करें कि उन्ही कंपनयिों से ऑर्डर बुक करें जिनका उपभोक्ताओं में भरोसा बेहतर है, इसके लिए अपने मित्रों व सहयोगियों के अनुभव के बारे में जरूर जाने और कंपनी के बारे में गूगल पर जानकारी हासिल करें। बावजूद इसके अगर आपके साथ धोखाधड़ी हुई है तो आप उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications