यात्रियों को फिल्मी अंदाज में लूटते यूपी में निजी वाहन चालक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्राइवेट वाहनों में सफर करना अब बड़ी चुनौती बन गया है। यूपी के झांसी में एक ऐसा गिरोह पकड़ा गया है जो अपनी गाड़ियों में यात्रियों को बैठाकर उन्हें रास्ते में लूट लेता था।

Beware if you are travelling into a private vehicle in Uttar Pradesh

झांसी में सात ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो गाड़ी को किराये पर लेकर उसमें खुद बतौर सवारी बनकर बैठते थे और अन्य सवारियों को गाड़ी में बैठा लेते थे जो दिखने में अमीर लगते थे। जिसके बाद वह यात्री को रास्ते में लूट लेते थे।

झांसी के एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि अंबेडकर चौराहे के पास रात को प्रभारी विक्रम सिंह की टीम ने शिकायत के आधार पर गाड़ी को रोका और सभी लोगों को पुलिस स्टेशन लेकर आये जिसके बाद पता चला कि ये सभी लुटेरे हैं।

एसएसपी ने लुटेरों के गैंग पकड़ने वाली टीम को दस हजार रुपए का इनाम दिया। दरअसल सात लोगों के गैंग में छह व्यक्ति बतौर सवारी गाड़ी में बैठते थे जबकि एक व्यक्ति गाड़ी चलाता था। यह गैंग मुख्य रुप से रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर जाते थे और वहां अमीर दिखने वाले लोगों को गाड़ी में बैठाते थे और उन्हें रास्ते में लूट लेते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+