यूपी की राजधानी में मिठाई खाने से पहले सोच लें
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मिलावट का कारोबार किस कदर अपने पैर फैला रहा है उसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि दूध, दही, पनीर के 18 सैंपल टेस्ट में फेल हो गये हैं।
राजधानी में मिलावट का कारोबार चरम पर हैं। मिठाइयों की दुकान से लेकर दूधवाले तक इस कारोबार से जमकर कमाई कर रहे हैं। लेकिन जिस तरह से प्रशासन आंखे मूंदकर बैठा है वह काफी चिंदता का विषय है।
लखनऊ में मार्च और जून माह के बीच दूध, दही, पनीर के 52 सैंपल टेस्ट के लिए लिये गये थे। जिनमें से 18 सैंपल फेल हो जाने से राजधानी में मिलावट के कारोबार का खुलासा हुआ हैा
एफएसडीए की इस जांच में दूध की डेयरी, लस्सी भंडार और मिठाई की दुकान आदि जगहों से सैंपल लिये गये थे। जांच में यह भी बात सामने आयी है कि निर्धारित मानकों की भी अनदेखी की गयी।
एफएसडीए इन सैंपल्स के फेल होने के बाद इन दुकानदारों को नोटिस भेजकर कार्यवाही करने की तैयारी कर रहा है। एफएसडीए के अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि जो नमूने फेल हुए हैं उनमें पनीर, दूध, दही, मावा, संचार पान मसाला, तुलसी ग्रीन टी और ड्राई फ्रूट्स जैसे उत्पाद हैं। उन्होंने बताया कि संचार पान मसाले में गैंबियर मिला है जिससे कैंसर का खतरा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications