अपनी औकात नहीं भूले अमर सिंह, मैंने दलाली के पैसे नहीं लिये उनसे- आजम खां
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां और अमर सिंह के बीच की तल्खी किसी से छिपी नहीं है। लेकिन जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से आजम खां अमर सिंह के खिलाफ आक्रामक हो रहे हैं कयास लगाये जा रहे हैं कि अमर सिंह की सपा में वापसी लगभग तय है। आजम ने अमर सिंह की तुलना कूड़ा-करकट से की
आजम ने अमर सिंह को अब अपनी औकात में रहने तक की चेतावनी तक दे डाली है। उन्होंने कहा कि अमर सिंह अपनी औकात को समझें वह नेताजी के लगाव का नाजायत फायदा नहीं उठाये।
रेप पीड़िता शिकायत करने पहुंची, आजम बोले शोहरत लेने आयी हो
आजम ने कहा कि अमर सिंह सपा के जरिए राज्यसभा में अपना रास्ता बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर अमर सिंह सपा से राज्यसभा में पहुंचते हैं तो यह पार्टी की बदनसीबी होगी।
खफा आजम खां यहीं नहीं रुके उन्होंने अमर सिंह की तुलना बॉडीगार्ड और ड्राइवर से कर डाली है। उन्होंने कहा कि अब जब खुद अमर सिंह नेताजी के पास आयेंगे तो नेताजी भगा तो देंगे नहीं।
आपको बता दें कि आजम के बयानों पर चुप्पी साधते हुए अमर सिंह ने कहा था कि वह उनके मित्र हैं। लेकिन इस बयान पर भी आजम ने कड़ी जवाब देते हुए कहा कि हमने अमर सिंह से दलाली का पैसा नहीं लिया है इसलिए हमसे उनकी कोई दोस्ती नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications