मीडिया से बदसलूकी पर उतरे आजम, सम्मेलन से मीडियाकर्मियों को किया बाहर

लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश भर के निकाय अध्यक्षों के सम्मेलन में उन्होंने मीडियाकर्मियों को बाहर करवा दिया। मीडिया में अपनी बिगड़ी हुई के लिए मीडियाकर्मियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने सम्मेलन में आए सभी रिपोर्टर्स को बाहर कर दिया। हालांकि, बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और मीडियाकर्मियों को सम्मान के साथ अंदर आने की अनुमति दे दी गई।
अखिलेश सरकार में पहली बार प्रदेश भर के निकाय अध्यक्ष एक साथ जुटे हैं। सम्मेलन के आयोजकों की ओर से मीडिया को बाकायदा लिखित में न्यौता दिया गया था। बावजूद इसके आजम खान ने उनके साथ बदसलूकी की।आजम का कहना था कि वे तो इतने बुरे हैं कि उनकी हर बात खबर हो जाती है, लिहाजा मीडिया से दूर ही रहा जाए।


Click it and Unblock the Notifications
