''देश पर महात्मा गांधी के हत्यारों का कब्जा है''
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कद्दावर कैबिनेट मंत्री आजम खान ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया है। आजम ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश की सत्ता बापू के हत्यारों के हाथ में है।

आजम ने कहा कि देश की सत्ता पर संविधान विरोधियों और बापू के हत्यारों का कब्जा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा ने ही बापू की हत्या की साजिश रची थी।
देश के लोगों से आजम ने अपील की कि लोग संविधान दिवस के मौके पर फासिस्त ताकतों की निंदा करें और संविधान की मूल भावना को जिंदा रखने का संकल्प करें।
संविधान दिवस मनाये जाने पर आजम ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने देश को आजाद कर जो सपना देखा था वह अब खतरे में है। उन्होंने कहा कि देश की अस्मिता और आजादी को बचाने के लिए हर संभव फासिस्ट ताकतों का जमकर विरोध होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications