कोरोना संक्रम‍ित आजम खान की तबीयत फिर ब‍िगड़ी, क‍िडनी पर असर के बाद बढ़ाया गया ऑक्‍सीजन सपोर्ट

लखनऊ, मई 30: कोरोना संक्रमि‍त सपा सांसद आजम खान की तबीयत फिर बिगड़ गई है। आजम खान के फेफड़ों में फाइब्रोसिस और कैविटी के चलते चेस्ट इन्फेक्शन पाए जाने के बाद उनकी किडनी पर भी असर पाया गया है। आजम खान का ऑक्सीजन सपोर्ट 2 लीटर से बढ़ाकर 5 लीटर प्रति मिनट कर दिया गया है। उन्‍हें आईसीयू में क्रिटिकल केयर एवं नेफ्रोलॉजी टीम की निगरानी में रखा गया है। मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि आजम खान की तबीयत गंभीर है, लेकिन नियंत्रण में है। उनका विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

azam khan health update problem increase in kidney

जेल में कोरोना की चपेट में आए थे आजम खान

सीतापुर जेल में बंद रामपुर से सपा सांसद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान कोरोना पॉजिटिव हुए थे। जेल में तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने 9 मई को दोनों को राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इलाज के बाद आजम खान की सेहत में सुधार हो रहा था, लेकिन फेफड़े में संक्रमण की वजह से एक बार फिर उनकी हालत गंभीर हो गई है।

बता दें, रामपुर एडीजे कोर्ट ने बीते साल फरवरी में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, सरकारी व ​दूसरे लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जे के दर्जनों मामलों में आजम खान, उनकी पत्नी तजीन फाति‍मा और बेटे अब्दुल्ला आजम को जेल भेज दिया था। तजीन फात‍िमा को इस साल की शुरुआत में जमानत मिल गई थी, लेकिन आजम खान और अब्दुल्ला सीतापुर जेल में बंद थे। इसी दौरान दोनों कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+