पेरिस हमला ताकतवर देशों के लिए एक सबक है- आजम खां

रामपुर। उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खां एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। आजम ने कहा कि पेरिस में जो हुआ वह ताकतवर देशों के लिए एक संदेश है। चार्ली हेब्दो के बाद पेरिस में कई आतंकी साजिशें नाकाम

azam khan

आजम खां यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि पेरिस हमला एक्शन का रिएक्शन है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को समझना होगा जब बम गिरता है तो गरीबों के घर तबाह हो जाते हैं।

आखिर क्योंं हुआ पेरिस में मुंबई की तर्ज पर हमला

दुनियाभर के ताकतवर देशों को चेतावनी देते हुए आजम ने कहा कि अब इन देशों को समझना होगा कि पेरिस में जो हुआ है उसके बाद वह अपना रवैया बदलें।

उत्तर प्रदेश के रामपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि पेरिस नाच-गाने और शराब का शहर है। आजम के पेरिस हमले के बाद इस बयान के बाद चारों तरफ आलोचना हो रही है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को पेरिस में कई जगहों पर आतंकियों ने हमला बोल दिया। जिसमें 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गये हैं।

आजम ने अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। आजम ने पीएम मोदी को बापू का हत्यार तक कह डाला। उन्होंने कहा कि पीएम ने लंदन में बुद्ध और गांधी का नाम लिया जबकि वह खुद बापू के कातिल हैं ऐेसे में उन्हें बापू का नाम लेने का हक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+