अयोध्या में बढ़ा विवाद, अब मस्जिद के लिए पत्थर मंगाने का ऐलान
अयोध्या। राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में विवादों आ गया है। एक तरफ जहां राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों को तराशने के लिए अयोध्या पहुंचाया गया है तो मुस्लिम समुदाय ने भी मस्जिद निर्माण के लिए पत्थरों को मंगवाने का ऐलान कर दिया है।

बाबरी मस्जिद पैरोकार ने ऐलान किया है कि अगर राम मंदिर के निर्माण के लिए मंगाये जा रहे पत्थरों पर रोक नहीं लगायी गयी तो हम भी मस्जिद के निर्माण के लिए पत्थरों को मंगाना शुरु कर देंगे।
बाबरी मस्जिद पैरोकार का कहना है कि अगर राम मंदिर के पत्थरों पर रोक नहीं लगायी गयी तो विवाद बढ़ सकता है और हम भी पत्थरों को मंगाना शुरु कर देंगे साथ ही कोर्ट का फैसला आते ही मस्जिद निर्माण की प्रक्रिया शुरु कर देंगे।
उधर साधू समाज का कहना है कि अभी तो सिर्फ पत्थर आये हैं, लेकिन अगर मस्जिद बनवाने की बात की गयी तो देश भर का माहौल खराब हो जाएगा।
बाबरी मस्जिद के पैरोकार हाजी महबूब ने कहा कि अगर मंदिर के लिए आये पत्थरों को तराशने का काम नहीं रुका तो हमें भी मस्जिद के लिए पत्थर मंगाने में बिल्कुल देर नहीं लगेगी।
वहीं अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए मंगाये जा रहे पत्थरों की खबर के बाद सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गृह सचिव से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।












Click it and Unblock the Notifications