लखनऊ में दो अतंकियों की गिरफ्तारी के बाद कानपुर से 4 और संभल से 2 संदिग्ध हिरासत में, कई जिलों में छापेमारी

लखनऊ, 12 जुलाई: लखनऊ के काकोरी से दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने कानपुर से चार और संभल से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एटीएस इस मामले में कई जिलो में छापेमारी कर रही है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने दावा किया है कि यूपी पुलिस के पास दोनों आतंकियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।

Recommended Video

    Lucknow से आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद Kanpur - Sambhal में रेड, MP में अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
     ATS Continues Raids Across uttar pradesh After Arresting two Al Qaeda Terrorists from lucknow

    दो प्रेशर कुकर बम, विस्फोटक पदार्थ और हथियार बरामद

    एटीएस ने रविवार को बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो प्रेशर कुकर बम और अन्य विस्फोटक और हथियार बरामद हुए हैं। एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों आतंकी 15 अगस्त से पहले बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने भी बताया कि अल कायदा के आतंकियों ने 15 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों को दहलाने की साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि इन लोगों के आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़े होने का पर्याप्त सबूत हैं।

    सीएम योगी ने एटीएस को और मजबूत करने का दिया निर्देश

    एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में एटीएस लगातार कार्रवाई कर रही है। पूछताछ और छापेमारी जारी है। अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार देर रात समीक्षा बैठक की है। इस दौरान उन्होंने एटीएस को और मजबूत करने का निर्देश दिया है और इस मामले में कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि एटीएस को नए संसाधन और नए अत्याधुनिक हथियार दिए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं से बेहतर तरीके से निपटा जा सके।

    कानपुर में हाई अलर्ट, 4-5 संदिग्ध उठाए गए

    कानपुर में पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस ने देर रात तक रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर चेकिंग की। सभी डीसीपी को अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। एलआईयू को भी अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, एटीएस की लखनऊ और कानपुर यूनिट ने शहर से चार-पांच संदिग्धों को हिरासत लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+