सीएम योगी का बड़ा फैसला, देवबंद में खुलेगा ATS कमांडो सेंटर, तेज तर्रार अफसरों की होगी तैनाती
लखनऊ, 17 अगस्त: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। यहां प्रदेश भर से चुने हुए करीब डेढ़ दर्जन तेज तर्रार एटीएस अफसरों की तैनाती होगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपााठी ने ट्वीट कर दी।
Recommended Video

ATS कमांडो सेंटर के लिए युद्धस्तर पर शुरू हुआ काम
शलभ मणि त्रिपााठी ने मंगलवार को ट्वीट किया, ''तालीबान की बर्बरता के बीच यूपी की खबर भी सुनिए, योगीजी ने तत्काल प्रभाव से 'देवबंद' में ATS कमांडो सेंटर खोलने का निर्णय लिया है, युद्धस्तर पर काम शुरू भी हो गया है, प्रदेश भर से चुने हुए करीब डेढ़ दर्जन तेज तर्रार एटीएस अफसरों की यहां तैनाती होगी।''
तालीबान की बर्बरता के बीच यूपी की खबर भी सुनिए,योगीजी ने तत्काल प्रभाव से ‘देवबंद’ में ATS कमांडो सेंटर खोलने का निर्णय लिया है,युद्धस्तर पर काम शुरू भी हो गया है,प्रदेश भर से चुने हुए करीब डेढ दर्जन तेज तर्रार एटीएस अफसरों की यहां तैनाती होगी। pic.twitter.com/cBcFqwEtYK
— Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) August 17, 2021
सहारनपुर से 30 किलोमीटर दूर है देवबंंद
बता दें, देवबंद से 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित सहारनपुर जिले में करीब 8 से ज्यादा बार आतंकी और आईएसआई एजेंट पकड़े जा चुके हैं। देवबंद में 300 से ज्यादा मदरसे हैं। दारूल उलूम होने की वजह से दुनिया के अलग अलग हिस्सों से स्टूडेंट्स शिक्षा लेने यहां आते हैं। पिछले कुछ समय से यहां आतंकी गतिविधियां होने की चर्चाएं रही हैं। इस वजह से यूपी सरकार ने देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर बनाने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर एटीएस को 2000 वर्गमीटर जमीन एलॉट भी कर दी है। एटीएस सेंटर बनने का काम तेजी से शुरू हो गया है। यहां प्रदेश भर से चुने हुए करीब डेढ़ दर्जन तेज तर्रार एटीएस अफसरों की तैनाती की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications