अब ATM से 1 रुपए में मिलेगा कूल-कूल पानी
लखनऊ। एटीएम से आपने पैसे तो कईयों बार निकाले होंगे, लेकिन अब आपको ये एटीएम गर्मी में ठंडा-ठंडा पानी भी मुहैया कराएगा। जी हां लखनऊ के चाराबाग बस स्टॉप पर आपको एटीएम से 1 रुपए में ठंडा-ठंडा पानी मिलेगा।

दरअसल उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए बैंकों से मदद ली है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक की मदद ने एटीएम कार्ड धारकों को 1 रुपये में एक लीटर ठंडा पानी मिलेगा। ये सुविधा इस महीने के आखिरी तक शुरु हो जाएगी।
ये सुविधा फिलहाल चारबाग बस स्टैंड पर ही मिल पाएगी। इस सुविधा के तहत इन बैंकों के एटीएम कार्ड धारक को एटीएम कार्ड स्वैप करने के बाद एक लीटर ठंडा पानी मिलेगा। इसके बदले में उनके अकाउंट से 1 रुपए कटकर परिवहन विभाग के खाते में जमा हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications